संदीप सृजन को विद्या वाचस्पति

संदीप सृजन को विद्या वाचस्पति

 
उज्जैन । युवा कलमकार त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका शब्द प्रवाह के संपादक संदीप सृजन को उनकी सुदीर्घ हिंदी सेवा तथा राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ईशीपुर, भागलपुर द्वारा विद्या वाचस्पति (पी.एच.डी.)की उपाधि प्रदान की गई। कुलाधिपति डॉ. सुमन भाई मानस भूषण‘, कुलपति डॉ. तेजनारायण कुशवाह, कुलसचिव डॉ. देवेन्द्रनाथ शाह, विद्वद् परिषद के सदस्य डॉ. राजेन्द्र परदेसी की उपस्थिति में ख्यात साहित्यकार कमर मेवाड़ी ने श्री सृजन को उपाधि प्रदान की 
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
shabdpravahujjain द्वारा

शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव

शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव व सत्कार समारोह सम्पन्न

उज्जैन । शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव के अंतर्गत 25 वें अंक का लोकार्पण वराहमिहीर शोध संस्थान में 14 दिसम्बर 2014 को आयोजित समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रामराजेश मिश्र, लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेन्द्र परदेसी, जबलपुर के वयोवृद्ध साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे वि. वि.वि.के कुलानुशासक डॉ शैलेन्द्रकुमार शर्मा ,माया बदेका (थाईलैंड)के कर कमलो से हुआ।
इस अवसर पर पधारे साहित्यकार डॉ गार्गीशरण मिश्र मराल, जबलपुर, डॉ रमेश कटारिया पारस, ग्वालियर, प्रतिभा माही, गुडगॉव, प्रबोध मिश्र, बडवानी, सतीश चंद्र राज, सोनभद्र, महेशचन्द अग्रवाल , शुजालपुर, डॉ आर एस बरैया, ग्वालियर, डॉ राजकुमार सुमित्र,जबलपुर, श्रीति संदीप राशिनकर, इंदौर, डॉ घमंडीलाल अग्रवाल, गुडगॉव, डॉ रघुनाथ मिश्र, कोटा,संजय जोशी सजग,रतलाम, सूर्यनारायण सूर्य ,देवरिया, जगदीश व्यास, देवास, डॉ सुरेन्द्र मीणा, नागदा, अशोक शर्मा मृदुल नागदा सहित उज्जैन के डॉ श्याम अटल,डॉ पुष्पा चौरसिया, परमानंद शर्मा अमन, भंवरलाल फाफरिया, डॉ हरीशकुमार सिंह, गड़बड़ नागर, अशोक कुमार रक्ताले, पत्रकार डॉ मोहन बैरागी, कोमल वाधवानी प्रेरणा, आशागंगा शिरढोणकर, डॉ उमा वाजपेयी, ज्योति श्रीवास्तव, मीरा जैन का शब्द प्रवाह साहित्य मंच के अरविंद सनन, कमलेश व्यास कमल, यशवंत दीक्षित नागदा, डॉ राजेश रावल सुशील ने सत्कार किया गया ।कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान राज ने किया, आभार शब्द प्रवाह के संपादक संदीप सृजन ने माना ।

DSC_0841

shabdpravahujjain द्वारा