अखिल भारतीय शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान/पुरस्कार 2015 घोषित

icon02

अखिल भारतीय शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान/पुरस्कार 2015 घोषित


उज्जैन  ( म.प्र. ) साहित्यक संस्था शब्द प्रवाह साहित्य मंच उज्जैन द्वारा 2015 के अखिल भारतीय सम्मान और  पुरस्कारों की घोषणा की गई । हिंदी साहित्य सेवा के लिए शब्द प्रवाह का शब्द साधक सम्मान श्री परमानंद शर्मा अमन (उज्जैन) को एवं श्रीमती सरस्वतीसिंह स्मृति सम्मान श्री इकबाल बशर (देवास) को प्रदान किया जाएगा। तथा साहित्य की विभिन्न विधाओं पर प्राप्त हुई पुस्तकों में से हिन्दी कविता के क्षेत्र में डॉ.मृदुला झा (मुंगेर, बिहार) की कृति “सतरंगी यादों का कारवाँ ” , लधुकथा के लिए श्रीमती ज्योति जैन( इंदौर) की कृति “बिजूका” एवं व्यंग्य के लिए श्री सदाशिव कौतुक (इंदौर) की कृति “भगवान दिल्ली में ” को प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। रचनाकारों को यह पुरस्कार मार्च में आयोजित संस्था के वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाएँगा।
हिंदी कविता, लधुकथा और व्यंग्य के लिए द्वितीय, तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार भी घोषित किए गये जिसकी सूची निम्न है –
कविता के लिए  (द्वितीय पुरस्कार) –
*कुछ तो बाकी रह गया – कुंवर विक्रमादित्य सिंह (देहरादून)
*हरियाली के आँसू – श्री भागवत प्रसाद काश्यप रसवंत (कोरबा)
*वही हमारा गॉव -श्री शिवानंद सिंह सहयोगी (मेरठ)
*बजरंग विरुदावली – श्री थम्मनलाल वर्मा (पीलीभीत)
*मौसम मन का – डॉ. शकुंतला तंवर (अजमेर)
*जीवन के स्वर – डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र सजल नयन (नैनीताल)
कविता के लिए (तृतीय पुरस्कार)
*समय के साथ साथ – श्री सत्यनारायण सत्य (रायपुर)
*प्राण पखेरू -डॉ. रधुनाथ मिश्र (कोटा)
*रेशमी धड़कने – श्री बैकुंठ नाथ (अहमदाबाद)
कविता के लिए (प्रोत्साहन पुरस्कार)
* अर्थ – श्रीमती वंदना सक्सेना (भोपाल)
* पगदण्डियों पर नंगे पाँव – श्री देवेन्द्रकुमार मिश्रा (छिंदवाड़ा)
*मन की उड़ान – सुश्री शारदा मिश्र (इंदौर)
*वृंदावन की ओर – श्री रामवीर सिंह वीर (मुरादाबाद)
*सूर्पणखा- श्री जयंती प्रसाद शर्मा (अलिगढ)
*दाग अच्छे है -श्री सतीशचंद्र शर्मा सुधांशु (बदायू)
*अंतर्मन – ई. अर्चना नायडू (जबलपुर)
*क्षणिकाओं का शतक – श्री जी.आर.के.रेड्डी (बेंगलूरू)
*पापा झूठ बोलते है – श्री ब्रजेश बडोले (खरगोन)
*शेष कुशल – श्री सुरेश कुशवाह तन्मय (जबलपुर)
*सृष्टि का आधार बेटी – श्री गोपाल कौशल (धार)
*समय के पंख – श्री शिवकुमार दुबे (इंदौर)
*बनूँ चंदन – डॉ शिवमंगलसिंह मंगल (लखनऊ)
*नये पंखों की उड़ान – श्रीमती आशा जाकड (इंदौर)
*अनुगुंज – श्रीमती तरुणा (पंचकूला)
*काव्य सुमन – श्रीमती चेतना उपाध्याय ( अजमेर)
*अंजुलि भर शब्द – डॉ निशा प्रकाश (पूर्णिया)
लधुकथा के लिए (द्वितीय पुरस्कार)
*छोटे-छोटे महायुद्ध – श्री संतोष परिहार (बुरहानपुर)
लघुकथा के लिए (तृतीय पुरस्कार)
*यहाँ सब चलता है – डॉ सुरेन्द्र गुप्त (अंबाला छावनी)
लधुकथा के लिए (प्रोत्साहन पुरस्कार)
*आईना – श्रीमती लाडो कटारिया ( गुड़गाँव)
व्यंग्य के लिए (द्वितीय पुरस्कार)
*रेखाओं के बीच – श्री माता प्रसाद शुक्ल (ग्वालियर)
व्यंग्य के लिए( तृतीय पुरस्कार)
*झूठ की चटनी – श्री सनातन कुमार वाजपेयी (जबलपुर)
द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित कृतियों के रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र डाक द्वारा आयोजन के पश्चात प्रेषित किए जाएँगे ।

shabdpravahujjain द्वारा